֍:ऐसे होगा ऑफलाइन आवेदन§ֆ:लखनऊ के सहायक निदेशक मत्स्य डॉ महेश चौहान ने बताया कि ‘मत्स्य फसल बीमा योजना’ के लिए 13 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे है जो किसी भी कार्यालय दिवस पर कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, लखनऊ कमरा नं एफ-26 प्रथम तल विकास भवन, सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर लखनऊ में जमा किए जा सकते है. जिससे किसानों को ज्यादा भटकना न पड़े और उन्हें फायदा हो. उन्होंने बताया कि इस योजनाओं के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु जनपदीय कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जानकारी प्राप्त किया जा सकता है.§֍:इन दस्तावेजों की जरूरत§ֆ:डॉ चौहान ने बताया कि इस बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो के साथ अपने व्यवसाय स्थल की फोटो विभाग को उपलब्ध करानी होगी. इसके साथ ही यदि वह ऑनलाइन अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें यूपी फिस फार्मर ऐप डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करना होगा.§֍:15 फरवरी तक करा लें आवेदन§ֆ:इससे पहले मत्स्य विभाग द्वारा ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ के विभिन्न परियोजनाओं के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे है. ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु दिनांक 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक पोर्टल खोला गया है. जिसकी ऑनलाइन वेबसाईट http://fisheries.up.gov.in है.§उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मत्स्य पालन में किसानों को बढ़ावा देने के लिए अब बीमा योजना से लाभवांवित किया जा रहा है. इसके लिए उनसे पंजीकरण मांगे जा रहे हैं. जिससे मछली पालकों को फायदा होगा. इस पूरी पहल से उन्हें दुर्घटना के साथ-साथ किसी अपूर्णनीय क्षति पर लाभ दिया जाएगा और इसके लिए अलग-अलग तहसीलों में अलग-अलग किसानों को चिन्हित किया जा रहा है. इस योजना के तहत मछली पालन क्षेत्र के विकास के लिए ज़रूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है. आवेदन करने की प्रक्रिया में ऑनलाइन अभी चल रही है और 25 फरवरी तक ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है.
उत्तर प्रदेश में ‘मत्स्य फसल बीमा’ योजना शुरु, ऐसे करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस!
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
Farm-Gate Price vs Retail Price: किसान को 10 रुपये और ग्राहक को 40 रुपये में क्यों मिलती है फसल?
by
Fiza
November 14, 2026
Organic Farming: बदलते परिवेश में ऑर्गेनिक फूड का बढ़ता प्रचलन, किसानों की आय और स्वास्थ्य के लिए क्यों है जरूरी?
by
Emran Khan
November 14, 2026
P S Raj Steels के कारोबार में 31% की शानदार वृद्धि, H1 FY27 में शुद्ध मुनाफा बढ़कर 4.57 करोड़ रुपये पहुंचा
by
Emran Khan
November 14, 2026
Market Intelligence और Better Selling Decisions: सही बाजार जानकारी से किसानों को कैसे मिल सकता है बेहतर दाम?
by
Emran Khan
November 14, 2026