इन राज्यों में जारी हुआ कोहरे का अलर्ट, हो सकती है बारिश, जानें अपडेट!

֍:
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
§ֆ:आईएमडी ने दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को दिल्ली में बारिश के बाद आसमान साफ है. न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है. दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने 21-22 जनवरी को बारिश की आशंका जताई है. इससे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के लोगों पर भी प्रभाव पड़ेगा.§֍:इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट§ֆ:दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरा छाय रहने की संभावना है. आईएमडी ने इसके लिए कोहरे और ठंड को लेकर ऑरेंज जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे बना रह सकता है. §देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. उत्तरी राज्यों में सर्दी इतनी बढ़ गई है कि लोग बेहाल हो गए हैं. दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शीतलहर की समस्या आ रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस की श्रेणी में बना हुआ है. मौसम विभाग ने अब 18-21 जनवरी तक कई राज्यों में बादल छाए रहने और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Exit mobile version