गौहर खान मना रही थी बेटे का बर्थडे, BMC के टैम्पो आय और….’

֍:क्या है मामला?§ֆ:मामले की बात करें तो गौहर खान ने हाल ही में अपने बेटे का पहला जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया. इस मौके पर टीवी से जुड़े कई सारे स्टार्स भी अपने बच्चों संग पहुंचे. अंदर पार्टी चल रही थी वहीं बाहर बीएमसी (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन) की टीम पहुंची और उन्होंने होटल के बारे लगे पार्टी के वेलकम गेट को तोड़ दिया. बीएमसी ने पहले तो होटल स्टाफ को गेट गिराने के लिए कहा लेकिन होटल स्टाफ द्वारा मना कर देने के बाद खुद बीएमसी ने गेट उखाड़ा और उसे अपने साथ ले गए. बीएमसी ने इसपर हवाला दिया कि ये जंगल थीम्ड बार्थडे गेट फुटपाथ तक आ रहा है जो सही नहीं है.

§֍:गौहर खान के बेटे का बर्थडे सेलिब्रेशन§ֆ:पार्टी में पनखुड़ी अवस्थी, विनय अरोड़ा, देबीना बनर्जी, हिना खान और माही विज समेत कई सारे स्टार्स शामिल हुए. गौहर और जैद इस दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आए वहीं बर्थडे ब्वाए व्हाइट शर्ट में नजर आए. बता दें कि कपल्स इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अपने बेटे की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछली बार फिल्म 14 फेरे में नजर आई थीं. टीवी की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2023 में झलक दिखला जा शो में होस्ट की भूमिका में नजर आईं. इसके अलावा वे ओटीटी पर भी नजर आ चुकी हैं. उनकी पिछली वेब सीरीज शिक्षा मंडल थी जो 2022 में आई थी. फिलहाल एक्ट्रेस अपनी फैमिली संग पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं. §बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपने बेटे जीहान खान का पहला बर्थडे मनाया. इस खुशी के माहौल में सेलिब्रेशन चल ही रहा था कि अचानक इसमें BMC की एंट्री हो गई. बीएमसी ने इसके बाद एक्शन भी लिया और उन्होंने होटल के बाहर के वेलकम गेट के साथ तोड़फोड़ भी की. इस दौरान का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Exit mobile version