‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की कहानी उसी मोड़ से शुरू होगी, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत इंस्पेक्टर किशोर के रानी से पूछताछ करने से होती है. रानी से पूछताछ की जा रही है कि उसका पति रिशु आखिर कहां है. अपने इश्क में बहुत कुछ कर गुजरने के बाद रानी और रिशु चुप-छुपकर मिल रहे हैं. रानी अभी भी अपनी किताब से रिश्तों की सीख ले रही है तो वहीं रिशु को डर है कि कहीं उनके बीच कोई तीसरा न आ जाए.
§2021 में जब नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ आई थी, तब दर्शकों की एक्साइटमेंट देखने लायक थी. फिल्म में प्रेम कहानी के साथ-साथ मिस्ट्री भी थी, जिसे काफी पसंद किया गया था. अब फिर से हसीन दिलरुबा’ पर्दे पर छाने के लिए तैयार है और इस बार प्यार का खेल थोड़ा और टेढ़ा होने वाला है. फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.
