पंजाब में भारी बारिश, हिमाचल में फटा बादल, 19 लोग लापता

֍:पंजाब में गरजेंगे बादल§ֆ:पंजाब में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है. इसके लिए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. बुधवार से एक नए मौसमी सिस्टम के कारण इस क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है. पंजाब के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जो भारी बारिश की संभावना को दर्शाता है. इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर शामिल हैं. §֍:शिमला में हालात गंभीर, 19 लापता§ֆ:हिमाचल प्रदेस के शिमला में बारिश को लेकर हालात गंभीर हो रही है. पिछले दिनों हिमाचल के कुछ इलाकों में बादल फटने से बाढ़ की समस्या खड़ी हो गई थी. जिसके बाद अब दोबारा शिला में बादल फट गया है. जिससे इलाकों में जलभराव की समस्या देखन को मिल रही है. साथ ही नदियों का बहाव भी तेज हो गया है. इस दौरान 19 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है. ऐसे में शिमला के रामपुर इलाके में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है.§ֆ: §मानसून के चलते कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों में भूस्खलन और बाढ़ की संभावना मौसम विभाग द्वारा बताई गई है. इसी के साथ हिमाचल के निचले इलाकों में तेज हवाओं और जलभराव के कारण बागानों और खड़ी फसलें खराब हो गई हैं. मौसम विभाग ने कच्चे घरों को नुकसान की चेतावनी भी दी है. प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है.
Exit mobile version