पीटीआई के मुताबिक किसान नेता टिकैत ने कहा कि उन्होंने वकीलों के कल्याण की मांग करते हुए अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, जिसमें एक अदालत से दूसरी अदालत में आने-जाने के लिए परिवहन सुविधा भी शामिल है. टिकैत ने कहा कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें पार्टी के सत्ता में लौटने के बाद कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी जाएगी. इससे पहले केजरीवाल ने भाजपा पर पंजाब के किसानों से बात नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने ये भी दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नीति की आड़ में “पिछले दरवाजे” से पूर्व में निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों को लागू करने की तैयारी कर रही है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी और संघर्षशील किसान नेता @RakeshTikaitBKU जी के बीच सार्थक मुलाक़ात।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 3, 2025
किसानों और वकीलों के मुद्दों पर हुई चर्चा। pic.twitter.com/B7H0s7eDGO
