भारत और बांग्लादेश के बीच अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

ֆ:दोनों कॉलेज तीनों सेनाओं के अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें उच्च स्टाफ और कमांड जिम्मेदारियों के लिए तैयार करते हैं। वे समान लोकाचार, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और कार्यप्रणाली साझा करते हैं और समान चुनौतियों का सामना करते हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए दोनों संस्थानों ने द्विपक्षीय जुड़ाव को और बढ़ाने के लिए समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है। 22 जून 2024 को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री श्रीमती शेख हसीना की भारत की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान इस समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

§ֆ:यह समझौता-ज्ञापन पेशेवर कौशल को बढ़ाने, रणनीतिक मामलों में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करने, उत्कृष्ट व्यवहारों और विशेषज्ञता को साझा करने में सहायता करेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षु अधिकारियों और संकाय सदस्यों की शैक्षणिक क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह प्रशिक्षण पैकेज, संयुक्त सेमिनार, संकाय आदान-प्रदान, पारस्परिक प्रशिक्षक यात्रा आदि के संचालन की सुविधा प्रदान करेगा।

§डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन और डिफेंस सर्विसेड कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (डीएससीएससी), मीरपुर, ढाका ने रणनीतिक और परिचालन अध्ययन के क्षेत्र में सैन्य शिक्षा से संबंधित सहयोग के लिए एक समझौता-ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Exit mobile version