रामाजी राव के निधन की खबर से शोक में डूबी इंडस्ट्री, पीएम मोदी ने जताया दुख

ֆ:

§֍:
पीएम मोदी ने जताया शोक
§ֆ:रामोजी राव के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए लिखा कि रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जो भारतीय मीडिया में क्रांति लाए। उनके योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के जरिए उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।

रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के प्रति संवेदना। ओम शांति।

§֍:चिरंजीवी ने जताया शोक§ֆ:साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने रामोजी राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि माउंट मेरु पर्वत, जो किसी के आगे नहीं झुकता।§दिग्गज प्रोड्यूसर और हैदराबाद फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का 8 जून को सुबह निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद 5 जून को उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, रामोजी राव के पार्थिव शरीर को फिल्म सिटी (Ramoji Film City) स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। वहीं, अब नरेंद्र मोदी से लेकर चिरंजीवी और राम गोपाल वर्मा तक कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Exit mobile version