֍:मौजूदा यूजर्स का क्या होगा?§ֆ:JioStar लॉन्च होने के बाद जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मौजूदा ग्राहक बिना किसी झंझट के जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन सेटअप कर पाएंगे. JioStar के CEO एंटरटेनमेंट केविन वाज ने कहा कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मौजूदा ग्राहकों को नए प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं नजर आएगा. मौजूदा सब्सक्राइबर का सब्सक्रिप्शन मौजूदा कीमतों पर ही जारी रहेगा. दूसरी तरफ जियो सिनेमा के सब्सक्राइबर्स को जियो हॉटस्टार प्रीमियम पर माइग्रेट किया जाएगा. वाज ने कहा कि जियो सिनेमा के सब्सक्राइबर को ऑटोमैटिकल प्रीमियम एक्सेस दे दी जाएगी.§֍:हर महीने मिलेगा कुछ घंटे फ्री§ֆ:कंपनी ने कहा है कि नए प्लेटफॉर्म पर हर महीने यूजर्स को सीमित घंटों के लिए फ्री स्ट्रीमिंग का मौका मिलेगा. इस दौरान वो हॉलीवुड फिल्मों को छोड़कर बाकी सभी कंटेट देख पाएंगे. यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर डिज्नी, NBCUniversal Peacock, वार्नर ब्रोस, डिस्कवरी HBO और पैरामाउंट आदि का कंटेट देखने को मिलेगा. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर ICC के बड़े इवेंट, IPL, WPL, प्रीमियम लीग, विबलडन, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग आदि को भी स्ट्रीम किया जाएगा. §֍:क्या होगी कीमत?§ֆ:JioHotstar के तीन तरह के प्लान रहेंगे, जिसमें मोबाइल प्लान सबसे सस्ता होगा. इसमें केवल एक डिवाइस पर ही स्ट्रीम किया जा सकेगा और इसमें 720P का रेजॉल्यूशन मिलेगा. इसका तीन महीने का सब्सक्रिप्शन 149 रुपये और एक साल का सब्सक्रिप्शन 499 रुपये में मिलेगा. वहीं दूसरे सुपर प्लान में एक साथ दो डिवाइस पर इसे एक्सेस किया जा सकेगा और यूजर्स को 1080P का रेजॉल्यूशन मिलेगा. यह तीन महीने के लिए 299 रुपये और एक साल के लिए 899 रुपये में मिलेगा. तीसरा और सबसे महंगा प्लान प्रीमियम एड फ्री प्लान है. इसे एक साथ 4 डिवाइस पर एक्सेस किया जाएगा और इसमें कोई विज्ञापन नहीं दिखेगा. यूजर्स इसमें 4K स्ट्रीमिंग का आनंद ले पाएंगे. इसके लिए तीन महीने का प्लान 499 रुपये और सालभर का प्लान 1,499 रुपये में मिलेगा.§रिलाइंस इंडस्ट्रीज और वॉल डिज्नी कंपनी की कंबाइन मीडिया कंपनी JiosStar ने एक नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. Disney+Hotstar और JioCinema को मिलाकर एक न्या प्लेटफॉर्म शुरु होने जा रहा है. इसमें यूजर्स को शोज, मूवीज और स्पोर्ट्स आदि का मजा मिलेगा. कंपनी ने इसके सब्सक्रिप्शन प्लान का भी ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि इसके लिए यूजर्स को कितना पैसा चुकाना पड़ेगा.
JioStar लॉन्च!, फिल्मों से लेकर स्पोर्ट्स तक एक नया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, जानें क्या होगा खास?
-
by Fiza

- Categories: मनोरंजन
Related Content
जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने पर FICCI-IMD का वेबिनार 21 अगस्त को
by
Emran Khan
August 19, 2026
बिहार के मिथिला मखाना की वैश्विक उड़ान, पहली बार समुद्री मार्ग से ऑस्ट्रेलिया पहुंची 18 टन की खेप
by
Emran Khan
August 10, 2026
Rohit Sharma की धमाकेदार पारी पर फिदा हुईं Sonal Chauhan, बोलीं – “मुंबई चा राजा”
by
Vipin Mishra
May 9, 2026