कूनो में चीते ने दिया शावकों को जन्म, संख्या में हुई बढ़ोतरी!

֍:डीएफओ ने दी जानकारी§ֆ:आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर. तिरुकुराल ने बताया कि शावकों का जन्म होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन कितने शावकों का जन्म हुआ है, यह जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. कूनो पार्क प्रबंधन से आधिकारिक बयान जारी होने का इंतजार है.§ֆ:बता दें, कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने पहले जानकारी दी थी कि मादा चीता निर्वा प्रेग्नेंट है और दिवाली के आसपास उसके शावकों के जन्म की संभावना जताई गई थी. §ֆ: §मध्य प्रदेश में स्थित कूनो नेशनल पार्क में हाल ही में एक मादा चीता निर्वा ने 22 नवंबर को चार शावकों को जन्म दिया. इस खबर की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर साझा की. उन्होंने जानकारी में संख्या स्पष्ट नहीं की है. बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में पहले 24 चीते मौजूद थे, जिनमें से 12 वयस्क और 12 शावक थे. अब निर्वा के चार शावकों के जन्म के बाद कूनो में कुल चीतों की संख्या बढ़ गई है.
Exit mobile version