माधुरी दीक्षित के दमदार प्रदर्शन ने उन्हें बनाया बॉलीवुड क्वीन

ֆ:अंजुलिका के रूप में माधुरी दीक्षित ने हॉरर , कॉमेडी, केयर , क्रोध और रिवेंज जैसी कई भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए एक असाधारण प्रदर्शन किया। उन्होंने किरदार को सहजता से जीवंत कर दिया, दर्शकों को विद्या बालन के साथ उनकी केमिस्ट्री, उनके पॉवरफुल डायलॉग और एक्सप्रेसिव एक्टिंग से प्रभावित किया। ‘अमी जे तोमर 3.0’ में उनका प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ ने सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन किया था। माधुरी दीक्षित के प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

§माधुरी दीक्षित ने हाल ही में हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में अभिनय किया और एक बार फिर पावर पैक परफॉर्मेंस दी। अभिनेत्री ने अपनी भूमिका को पूरी तरह से सही ठहराते हुए हॉरर-कॉमेडी शैली में उतरकर अपनी अदाकारी से सब का दिल जीत लिया। यह बात सभी जानते हैं कि ‘धक-धक’ गर्ल अपनी आभा, आकर्षण और अपनी मुस्कान से सभी के दिलों पर राज कर रही हैं। एक शानदार फिल्मोग्राफी के साथ, माधुरी दीक्षित निस्संदेह सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक बनकर उभरी हैं, और उन्होंने केवल ‘भूल भुलैया 3’ में शानदार प्रदर्शन के साथ ‘बहुमुखी प्रतिभा’ का स्तर बढ़ाया है।

Exit mobile version