ֆ:§֍:इस मुद्दों पर बोल सकती है कांग्रेस §ֆ:विपक्ष पार्टी कांग्रेस राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े अन्य मुद्दों को उठा सकती है. विपक्षी नेता उमंग सिंघार ने यह संकेत दिया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश परिवहन विभाग क पूर्व कांस्टेबल द्वारा अर्जित अनुपातहीन संपत्ति का मुद्दा उठाएगी, जिसका हाल ही में लोकायुक्त पुलिस और अन्य एजेंसियों ने पता लगाया था.§֍:कांगेस ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप§ֆ:कांग्रेस नेताओं ने राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान किसानों को एमएसपी का वादा किया था. लेकिन नहीं दिया गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने पिछले कई सालों में विधानसभा में 10 विभागों से संबंधित 2500 से अधिक सवालों के जवाब में आश्वासन दिए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया. §मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है. कांग्रेस के विरोध आह्वान के बीच सोमवार यानि आज से राज्य विधानसभा बजट सत्र शुरु होगा. इसमें राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत की जाएगी. विधानसभा के एक अधिकारी के अनुसार, 24 मार्च को समाप्तत होने वाले दो सप्ताह के सत्र में नौ बैठकें आयोजित होंगी. इसको लेकर रविवार को मीडिया से बीतचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बजट भविष्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा.
आज से शुरु होगा मध्य प्रदेश का विधानसभा बजट सत्र, किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन!
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
खेत बचाओ अभियान: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान, मृदा संरक्षण पर दिया जोर
by
Emran Khan
November 11, 2026
Kashmir Saffron Crisis: कभी सोना उगलती थी धरती, अब केसर के खेतों में क्यों छाई वीरानी?
by
Fiza
November 7, 2026
Sugarcane Price: महाराष्ट्र में किसानों के आगे झुकीं चीनी मिलें! गन्ना भुगतान पर हुआ बड़ा समझौता
by
Fiza
November 6, 2026