आईसीएआर–आईएआरआई में वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (SOC) की बैठक सम्पन्न

आईसीएआर–भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR–IARI), नई दिल्ली में 2 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (Senior Officers’ Committee – SOC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. चेरेकूमल्ली श्रीनिवास राव ने की।

इस बैठक में आईएआरआई के विभिन्न प्रशासनिक, अनुसंधान, शिक्षा और विस्तार से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। निदेशक ने संचालन व्यवस्था, शोध गतिविधियों, नवीन परियोजनाओं और राष्ट्रीय कृषि प्राथमिकताओं से संस्थान की रणनीतियों को जोड़ने पर बल दिया।

बैठक के प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे:

निदेशक ने कहा कि आईएआरआई का लक्ष्य राष्ट्रीय कृषि प्रणाली को वैज्ञानिक नवाचारों, तकनीकी हस्तांतरण और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यप्रणाली के माध्यम से और अधिक सशक्त करना है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के दिशा–निर्देशों के अनुरूप हुई यह बैठक संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न कृषि चुनौतियों से निपटने के लिए आने वाले महीनों की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण रही।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक और संबंधित इकाइयों के प्रमुख उपस्थित रहे।

 

Exit mobile version