मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी को बोला तानाशाह, पढ़ें पूरी खबर…

֍:मंत्री विजयवर्गीय ने कही ये बात§ֆ:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री है, वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. मुख्यमंत्री, अपराधियों के साथ हैं, तो क्या ऐसे मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार है? अगर आज के समय में हिटलर के बाद कोई तानाशाह है, तो वह ममता जी हैं. ‘न खाता न बही, जो ममता जी कहें वही सही…”§֍:इस बात को लेकर दिया बयान§ֆ:पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर से रेप के बाद उसकी हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की जा रही है. इसके लिए शहर में ‘नबन्ना अभियान’ शुरू किया गया है. नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है. कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज के सभागार में एक जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बीते 9 अगस्त को महिला डॉक्टर का शव मिला था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया था. §मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में महिला के साथ हुए रेप कांड को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री है, वहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. मुख्यमंत्री, अपराधियों के साथ हैं, तो क्या ऐसे मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार है? उन्होंने कहा कि बंगाल में पुलिस, असामाजिक तत्वों और राजनेताओं के बीच सांठगांठ है. आपने देखा होगा कि बलात्कारी पुलिस की गाड़ी में मोटरसाइकिल पर गया और वह खुद वहां की सामाजिक पुलिस का सदस्य है. अब बताइए कि अगर पुलिस में काम करने वाला व्यक्ति ही बलात्कारी है, तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी?

Exit mobile version