मेट्रो में चेकिंग के दौरान लगेगा ज्यादा समय, DMRC ने जारी की एडवाइजरी

֍:सोशल मीडिया पर जारी की एडवाइजरी§ֆ:स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीएमआरसी ने लोगों को अवगत कराने के लिए सोसल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर पोस्ट किया है. इसी के साथ उन्होंने डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नोटिस जारी कर दिया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ” 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के मद्देनजर, कल यानी 6 अगस्त 2024 (मंगलवार) से मेट्रो स्टेशनों पर CISF द्वारा यात्रियों की सुरक्षा जांच और भी तेज कर दी जाएगी.§ֆ: इसके परिणामस्वरूप स्वतंत्रता दिवस तक कुछ मेट्रो स्टेशनों पर खासकर पीक ऑवर्स के दौरान लंबी कतारें लग सकती हैं. इसलिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और इन दिनों में अपने आवागमन के लिए कुछ अतिरिक्त समय निकालें. यात्रियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करें.§ֆ: §֍:§राजधानी दिल्ली में हर साल स्वतंत्रता दिवस काफी जोरों-शोरों से मनाया जाता है. इस दौरान राजपथ पर रेली निकलती है, जिसको देखने के लिए जगह-जगह से लोग हर साल आते हैं. इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से सुरक्षा इंतेजाम दुरुस्त कर दिए गए हैं. अब मेट्रो स्टेशनों पर लंबी लाइन के साथ सामान्य से ज्यादा समय लगने वाला है, क्योंकि अब मेट्रो स्टेशन पर काफी बारीकी से चेकिंग शुरु की जाएगी. ये सिलसिला स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा जिसके बाद दोबारा सब पहले जैसा हो जाएगा.
Exit mobile version