֍:अकाउंट में भेजा जाएगा पैसा§ֆ:ऑनलाइन रज्सट्रेशन कराने के बाद धान का पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में सरकार की ओर से भेज दिया जाएगा. लेकिन इसके लिए आपको बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा. नहीं तो आपके बैंक खाते में पैसा जाने में समस्या आएगी. केंद्र सरकार ने धान की कॉमन एमएसपी 2300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए की धान का एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है.§֍:कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?§ֆ:ऑनलाइन आवेदन के लिए अपने पास के जन सुविधा केंद्र या गांव के साइबर कैफे पर जाकर जरूरी दस्तावेजों के माध्यम से या घर बैठे अपने मोबाइल से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. चालू खरीफ सीजन में एमएसपी पर धान बेचना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सिर्फ नवीनीकरण कराना होगा. विभाग के पोर्टल के अलावा किसान मोबाइल ऐप ”यूपी किसान मित्र” के माध्यम से भी पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं.§֍:ऐसे होगा ऑनलाइन आवेदन§ֆ:ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाएं. इसके बाद अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें. OTP अंकित करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो जाएगी. इसके बाद आपको बैंक अकाउंट के डॉक्यूमेंट सहित जरूरी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसमें आपको अपने परिवार की डिटेल भी डालनी होगी क्योंकि अगर खरीद केंद्र पर आप किसी कारण से न पहुंच पाए तो पहले से दर्ज परिजन की मौजूदगी में धान खरीदी हो सके.§֍:कब और कहां होगी धान की खरीद?§ֆ:उत्तर प्रदेश सरकार ने धान की खरीद के लिए राज्य को दो जोन में बांट कर अलग-अलग समय अवधि में धान की खरीद करने का फैसला लिया है. इसके लिए एक अक्टूबर से अगले साल 31 जनवरी तक धान की खरीद होगी. जिसमें लखनऊ मंडल के हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर जिले के अलावा बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ और झांसी मंडल के सभी जिलों के किसान अपना धान बेच सकेंगे.§किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक खास खबर सामने आई है. यूपी में अब धान की सरकारी खरीदी एक अक्टूबर से शुरु हो जाएगी. इसके लिए किसान खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. खरीफ सीजन 2024-25 के लिए किसानों को धान की खरीदी करने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
1 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, यूपी किसानों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
कृषि विस्तार सेवाएं कैसे बदल सकती हैं किसानों की तकदीर? प्रशिक्षण, खेतों पर प्रदर्शन और वैज्ञानिक सलाह से बढ़ेगी आय
by
Emran Khan
October 28, 2026
AWL Agri Business के कारोबार में 26% की शानदार वृद्धि, दूसरी तिमाही में ₹22,202 करोड़ रहा राजस्व
by
Emran Khan
October 28, 2026
एनपीके 12:32:16, 10:26:26 और 20:20:0:13 में क्या अंतर है? जानें किस फसल में कौन-सी खाद उपयोगी
by
Vipin Mishra
October 28, 2026
सिंचाई से पहले खाद डालें या बाद में? किसान इन गलतियों से बचें
by
Vipin Mishra
October 28, 2026