PM MODI का दो दिवसीय तमिलनाडु दौरा, तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

֍:’2047 में विकसित भारत बनाने में योगदान देंगे आप’§ֆ:

§ֆ:तिरुचिरापल्ली की भारतीदासन यूनिवर्सिटी के 38वें दीक्षांत समारोह में दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा ‘जो विज्ञान आप सीख रहे हैं, वह एक गांव के किसान की मदद कर सकता है, कई जटिल समस्याओं का समाधान कर सकता है। जो बिजनेस मैनेजमेंट आप सीख रहे हैं, वह उद्योगों की मदद कर सकता है और लोगों की कमाई बढ़ा सकता है। जो अर्थशास्त्र आप सीख रहे हैं, वह गरीबी घटा सकता है। इस तरह जो भी यहां से स्नातक हो रहा है, वह 2047 में विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दे सकता है।’

§ֆ:

§֍:तिरुचिरापल्ली को 19,850 करोड़ रुपये की सौगात देंगे पीएम मोदी§ֆ:प्रधानमंत्री मोदी तिरुचिरापल्ली को एयरपोर्ट टर्मिनल की नई बिल्डिंग के साथ ही 19,850 करोड़ रुपये की रेल, सड़क, तेल और गैस आदि परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

§֍:भारतीदासन यूनिवर्सिटी पहुंचे पीएम मोदी§ֆ:

§ֆ:पीएम मोदी भारतीदासन यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत कर रहे हैं।

§֍:तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग ऐसी दिखेगी§ֆ:


§ֆ:तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का आज पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 1100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। नए टर्मिनल की क्षमता सालाना 44 लाख यात्रियों की है। §पीएम मोदी मंगलवार से दो दिवसीय दक्षिण दौरे पर तिरुचिरापल्ली पहुंच गए हैं। दौरे के तहत पीएम मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसके साथ ही वह तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी सौगात देंगे।
Exit mobile version