इन राज्यों में बारिश की संभावना, राजधानी में आए ये बदलाव, जानें डिटेल!

ֆ:§֍:बंगाल समेत इस राज्य में बारिश§ֆ:पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को तेज बारिश दर्ज की गई. इससे पूरे शहर के कई इलाकों में जलभराव भी देखने मिला. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ असर शनिवार को भी देखने को मिल सकता है. इसके अलावा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि वह पिछले 24 घंटे से लगातार चक्रवात पर नजर रखे हुए थे.§֍:बिहार में भी हो सकती है बारिश§ֆ:मौसम विभाग के मुताबिक 26 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गरजने की संभावना है. शनिवार को पटना के साथ 18 अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में जमुई, लखीसराय, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा, भागलपुर, पटना, अररिया, गोपालगंज, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर शामिल हैं.§भारतीय मौसम विभाग ओडिशा और पश्चिम बंगाल को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, भारत की राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार नवंबर से पहले दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो सकता है. यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री रह सकता है. इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है.

Exit mobile version