֍:दिल्ली में कैसा है मौसम?§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते मौसम का अलग रूप देखने मिलेगा. बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश, जो कि दिल्ली के साथ एनसीआर शहरों में भी देखी जा सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. आज को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा थोड़ी धुंध भी देखी जा सकती है.§֍:येलो अलर्ट जारी§ֆ:मौसम विभाग आज 3 मार्च को कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी तूफान और भारी बारिश जबकि पंजाब में ओलावृष्टि का भी संभावना है. इसके लिए कई इलाकों में येलो तो कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, और माहे में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर कई जगहो पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पूर्वोत्तर में भी मौसम बिगड़ा हुआ है. असम, अरुणाचल, मेघालय आदि राज्यों में आसमान बादलों से ढके हुए हैं. तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.§֍:इस राज्य में पड़ रही भयंकर गर्मी§ֆ:आईएमडी के अनुसार, ओडिशा में गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है. इसको लेकर बताया गया कि बोलांगीर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां के पांच अन्य स्थानों पर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. जिसमें अंगुल (37.9), टिटलागढ़ (37.6), झारसुगुड़ा और भद्रक (37.5) और जाजपुर (37.2) हैं. आईएमडी ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मार्च, अप्रैल और मई में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा. वहीं, दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत गुजरात और महाराष्ट्र में तेज गर्मी से हालत खराब हो रही है. §֍:पहाड़ी राज्यों में बर्फाबारी जारी§ֆ:हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 चार दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है. जिससे कई नदियां उफान पर हैं, बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. ऐसा ही हाल फिलहाल उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बना हुआ है, जहां लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है. बता दें कि बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी हैं. वहीं, 3 मार्च से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिसका असर 3 यानी मार्च को देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.§अब गर्मियां शुरु होने का समय आ गया है. लेकिन मौसम में काफी बदलाव देखने मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक नये पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपर से गुजरने खबर दी है. लिहाजा, अगले 2 दिन तक उत्तराखंड में मध्यम गरज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है. उधर, पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भीषण बर्फबारी और बारिश का भी पूर्वानुमान बना हुआ है. इधर, मैदानी राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि होने का अलर्ट है.
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, जानें किन राज्यों में शरु हो गई गर्मी, पढ़ें अपडेट!
-
by Fiza

- Categories: मौसम
Related Content
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
by
Fiza
October 26, 2026
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा बड़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
by
Fiza
October 24, 2026
Delhi-NCR AQI Alert: जहरीली हवा का खतरा बढ़ा, GRAP Stage 1 लागू
by
Fiza
October 22, 2026