मुंबई में बारिश का कहर: ऑरेंज अलर्ट जारी, लोकल ट्रेन से लेकर सड़क यातायात तक प्रभावित

मायानगरी मुंबई में मॉनसून ने आज सुबह से ही रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को थाम दिया है। कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सड़कें और लोकल ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञ स्काईमेट का कहना है कि बुधवार तक बारिश की तीव्रता बनी रहेगी, जिससे ट्रैफिक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर जारी रह सकता है।

प्रभावित इलाके और सावधानियां:

मुंबई पुलिस की एडवाइजरी:

मुंबई पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। साथ ही, समुद्र तटों से दूरी बनाए रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। किसी भी आपात स्थिति में 100, 112 या 103 नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

Exit mobile version