֍:दिल्ली में बारिश§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में कल रात से बारिश शुरु हो गई और आज सुबह भी हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.§֍:पंजाब में अलर्ट§ֆ:पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाओं के साथ बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आंकड़े जारी कर कहा कि एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और बदलते मौसम का असर लोगों के जीवन में देखने मिलेगा. दिन में तेज गर्मी और सुबह-शाम के वक्त ठंडी हवाओं के चलने से लोगों की दिक्कत बढ़ सकती है.§֍:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट§ֆ:पहाड़ी राज्यों में पिछले 24 घंटों में कई बारिश और बर्फबारी से जुड़ी खबरें सामने आई हैं. हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई, इससे नदियों में उफान शुरु हो गया है. बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 1 फरवरी की रात तक देखने को मिलेगा. ऐसा ही हाल फिलहाल उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बना हुआ है, जहां लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है. बता दें कि बर्फबारी और बारिश का सिलसिला 1 मार्च की रात तक जारी रहेगा. वहीं, 2 मार्च से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिसका असर 3 मार्च को देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.§֍:§मौसम में अचानक बदलाव शुरु हो गया है. इसके चलते पिछले दिन पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखी गई. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों का मौसम पूरी तरह बदला हुआ है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी, जानें क्यों बदल रहा है मौसम?
-
by Fiza

- Categories: मौसम
Related Content
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
by
Fiza
October 26, 2026
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा बड़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
by
Fiza
October 24, 2026
Delhi-NCR AQI Alert: जहरीली हवा का खतरा बढ़ा, GRAP Stage 1 लागू
by
Fiza
October 22, 2026