§ֆ:गुजरात में पिछले साल भी तेज बारिश हुई थी, जिसके कारण कई जिलों में जलभराव की समस्या आ गई थी. जिसके बाद इस साल के मानसून में भी बारिश ने गुजरात को नहीं बक्शा. इस बार भी राज्य में भारी बारिस थमने का नाम नहीं ले रही है. बता दें कि गुजरात के जुनागढ़ जिले में पिछले पांच दिनों में 30 इंच से भी ज्यादा बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश विसावदार और मानावदर में हुई. पांच दिनों से हो रही बारिश से यहां जलभराव की स्थिति हो गई है. मटियाना, बालागाम, पजोद, अंबलिया, बमनसा जैसे 20 गांव आज भी जलभराव में डूबे हैं. जुनागढ़ के डेम भी ओवरफ्लो हो चुके है. जिले में अब तक तक 120% बारिश हो चुकी है. गुजरात में बारिश के कारण कई लोगों की मृयु की खबरें भी सामने आ रही हैं.§֍:हिमाचल प्रदेश में फटा बादल§ֆ:
VIDEO | Himachal Pradesh: Incessant rainfall leads to flooding near Anjan Mahadev Temple in Solan Valley of Manali. More details are awaited.
§ֆ:हिमाचल प्रदेश के मनाली में बुधवार देर रात बारिश के दौरपान बादल फट गया. इससे अंजनी महादेव नदी और नाले में बाढ़ आ गई. इससे आसपास के कई गावों में जलभराव की स्थिति हो गई. आईएमडी ने हिमाचल को लेकर अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों को महफूज जगह पर रहने की सलाह दी.§ֆ:§֍:उत्तराखंड में बारिश ने ढाया कहर§ֆ:
#WATCH | Chamoli, Uttarakhand: The road near Paagalnala in the Joshimath area on the Badrinath National Highway is blocked due to debris after landslide: Chamoli Police.
§ֆ:उत्तराखंड में भी कई दिनों से तेज बारिश देखी जा रही है. यहां कई जिलों में बारिश का पानी भर जाने से रास्ते खराब हो गए हैं. कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी आने की स्थिति बन गई है. देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश, टिहरी, जोशीमठ, बागेश्वर में भारी बारिश जारी है. आईएमडी ने इन जिलों को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में अगले 48 घंटों तक बारिश होने की संभावना है.§मानसून के चलते गुजरात, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में हर साल बारिश से भयंकर हालात बन जाते हैं. इन राज्यों में पहाड़ी और तटीय इलाके ज्यादा होने के कारण इन राज्यों के कई जिलों में पानी भर जाता है या लैंडस्लाइड होती है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कैसे इन दोनों राज्यों में बारिश के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.