बॉलीवुड में रक्षाबंधन का रंग: सुनील शेट्टी से लेकर सलमान खान तक, सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर मनाया भाई-बहन का प्यार

देशभर में धूमधाम से मनाए जा रहे रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर अपने भाई-बहन के प्यार भरे पल साझा करते हुए इस त्योहार को खास बना दिया। सुनील शेट्टी से लेकर सलमान खान की ‘राखी सिस्टर’ तक, हर किसी ने इस अवसर पर भावुक पल बांटे।

सुनील शेट्टी का भावुक श्रद्धांजलि

अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बहनों के साथ एक आत्मीय तस्वीर साझा करते हुए कहा, “इन दोनों के साथ मुझे कभी भी ताकत, प्यार या सहारा पाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ा। आज भी आभारी हूं और हर दिन रहूंगा।” उनके इस पोस्ट को फैंस ने खूब सराहा।

सलमान खान की ‘राखी सिस्टर’ का इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान की राखी बहन बीना काक ने इस साल घुटने में चोट के कारण सीधे राखी नहीं बांध पाईं। हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “चोट की वजह से इस बार राखी नहीं बांध पाई, लेकिन दिल से हमेशा की तरह प्यार और दुआएं भेज रही हूं।” सलमान के साथ उनका खास रिश्ता फैंस के लिए हमेशा से आदर्श रहा है।

अनन्या पांडे का भाई अहान को स्पेशल विश

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने भाई अहान पांडे के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ यादगार तस्वीरें साझा कीं। अहान हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिस पर अनन्या ने उन्हें खूब प्यार भरा संदेश दिया ।

सुशांत सिंह राजपूत को श्वेता का भावपूर्ण स्मरण

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति ने इस मौके पर अपने दिवंगत भाई को याद किया। उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि राखी का यह त्योहार हमेशा उनकी याद दिलाता है।

संजय दत्त और विवेक ओबेरॉय का प्यार भरा संदेश

संजय दत्त ने अपनी बहनों प्रिया और अंजू को समर्पित करते हुए लिखा, “तुम्हें अपनी बहनों के रूप में पाना जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।” वहीं विवेक ओबेरॉय ने एक वीडियो में अपनी बहन के साथ प्यार भरे पल साझा किए।

देशभक्ति की झलक: ऑपरेशन सिंदूर थीम वाली राखियां

इस साल रक्षाबंधन पर देशभक्ति का रंग भी देखने को मिला। जोधपुर में ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित राखियों की धूम रही, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें अंकित थीं। 

Exit mobile version