5 दिन में 10 करोड़ का आकड़ा पार, हिट हुई रणदीप हुड्डा की ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’

֍:रणदीप हुड्डा के साथ दिखी अंकिता लोखंडे §ֆ:

§ֆ:रणदीप हुड्डा स्टारर इस बायोग्राफिकल फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को खुद एक्टर ने ही प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के जरिए एक्टर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू भी किया है. फिल्म स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर वीर सावरकर की बायोपिक है जिसमें रणदीप हु्ड्डा लीड रोल निभाते दिखाई दिए हैं. इसके अलावा टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता और बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी फिल्म का हिस्सा हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म में वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई का किरदार निभाया है.

§֍:फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन§ֆ:आपको बता दें कि ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा ने काफी मेहनत की है. फिल्म में वीर सावरकर का कैरेक्टर प्ले करने के लिए एक्टर ने अपना 18 किलो वजन तक घटा लिया था. इस बात का खुलासा खुद रणदीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किया था.

§Swatantrya Veer Savarkar BO Collection Day 5: ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च, 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा ने विनायक दामोदर वीर सावरकर का किरदार निभाया है और दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद भी आ रही है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शुरुआत में थोड़ी धीमी थी. लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ.
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपए बटोरे. वहीं तीसरे दिन ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने 2.7 और चौथे दिन 2.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. अब पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं जिसमें फिल्म के कलेक्शन में कमी नजर आ रही है. ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने चौथे दिन सिर्फ 1.10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.
Exit mobile version