֍:आवश्यकता पर नासिक बाजार से भी खरीदेंगे सब्जियां§ֆ:प्याज और टमाटर को लेकर इस बिक्री पर खाद्य और सहकारिता सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि सहकारिता विभाग भी तमिलनाडु सहकारी विपणन संघ, सहकारी स्टोर, फार्म फ्रेश आउटलेट और उचित मूल्य की दुकानों के एक हिस्से के माध्यम से टमाटर और प्याज बेच रहा है. पिछले सप्ताह की तुलना में, सरकार द्वारा कई हस्तक्षेपों के कारण प्याज की कीमतों में काफी कमी आई है. उन्होंने कहा कि यदि अधिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है, तो हम नासिक बाजार से सीधे प्याज और थोक बाजारों से टमाटर खरीदेंगे.§֍:दिल्ली में भी चल रही बिक्री§ֆ:केंद्र सरकार ने 5 सितंबर से 35 रुपये प्रति किलो की दर प्याज की बिक्री दिल्ली-एनसीआर के 38 जगहों पर शुरु की दी थी, जो कि अभी भी चल रही है. मोबाइल वैन के जरिए कृषि भवन, एनसीयूआई कॉम्पलेक्स, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के कुछ हिस्सों में रियायती दरों पर प्याज बेचा जा रहा है. §देशभर की सब्जी मंडियों में कीमतों को लेकर व्यापारी से लेकर आम जनता परेशान है. इसी के चलते तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में प्याज की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ ने बड़ा कदम उठाया है. नेफेड ने चेन्नई के साथ आसपास के इलाकों में मोबाइल वैन की मदद से 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू कर दिया है.
चेन्नई में शुरू हुई सस्ते प्याज की बिक्री, नेफेड ने शुरु कराई मोबाइल वैन!
-
by Fiza

- Categories: कृषि समाचार
Related Content
Mustard Value Addition: सरसों से तेल और खली का बिजनेस कैसे शुरू करें? जानिए ऑयल मिल लगाने की लागत
by
Fiza
November 11, 2026
Kapas ki kheti के बाद नई फसलों की बुवाई में जुटे किसान जानें तैयारी
by
Taniyaa Alhawat
November 11, 2026
Stubble Burning: हरियाणा में किसानों पर एक्शन, रेड एंट्री और जुर्माना
by
Fiza
November 11, 2026
Weather Alert: तमिलनाडु से कश्मीर तक मौसम का कहर! भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी
by
Fiza
November 11, 2026