सलमान खान ने दी मुझे दूसरी जिंदगी, पूजी डडवाल का बड़ा खुलासा

֍:सलमान को लेकर क्या बोलीं पूजा §ֆ:90s में पूजा ने ‘वीरगति’ फिल्म से सलमान खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म कुछ कमाल नहीं कर सकी. ये भी पता नहीं चला कि सलमान की हीरोइन देखते ही देखते कहां गायब हो गई. सालों बाद पूजा डडलानी ने सलमान को लेकर कुछ कहा है.
एक इंटरव्यू में उन्होंने सुपरस्टार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘सलमान सर के बारे में सभी जानते हैं, जैसे उनका दिल है, वो दिखाते नहीं हैं. वो बहुत ही ज्यादा प्यारे इंसान हैं. वो मेरे लिये किसी मसीहा जैसे हैं. 7 साल पहले जैसे जब मैं हॉस्पिटल में थी. उस टाइम वो मेरी मदद के लिये आगे आए. आज जो मुझे दूसरी जिंदगी मिली है, वो उनकी बदौलत ही मिली है.’
§֍:TV की दुनिया में रखा कदम §ֆ:बॉलीवुड डेब्यू के समय पूजा सिर्फ 17 साल की थीं. ‘वीरगति’ के बाद वो ‘तुमसे प्यार हो गया’, ‘दबदबा’ और ‘हिंदुस्तान’ जैसी मूवीज में नजर आईं, लेकिन उन्हें सफलता ना मिली. इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया छोड़कर टीवी की ओर रुख किया. उन्होंने ‘आशिकी’ और ‘घराना’ जैसे शोज में काम किया, लेकिन टीवी पर ज्यादा लंबा नहीं टिक सकीं. आखिरकार उन्होंने शादी करके सेटल होने का फैसला किया.

§सलमान खान को बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने आज तक ना जानें कितने लोगों की जिंदगी बनाई होगी. आये दिन उनके दरियादिली के किस्से सामने आते हैं. अब एक्ट्रेस पूजा डडवाल ने सलमान को उनकी जिंदगी का मसीहा बताया. पूजा ने सलमान के साथ ‘वीरगति’ फिल्म में किया था. ‘वीरगति’ 1995 में रिलीज हुई थी, जिसके साथ एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. जानते हैं कि सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने एक्टर की तारीफ में क्या कहा.

Exit mobile version