֍:शाहरुख खान हुए अस्पताल में एडमिट§ֆ:21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मैच खेला गया था. इस मुकाबले में KKR ने बाजी मारी और चौथी बार फाइनल में एंट्री की. इस मैच के लिए शाहरुख दो दिन से अहमदाबाद में आए थे. गर्मी ज्यादा होने के चलते उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ. मैच के बाद शाहरुख खान मैदान पर काफी देर रहे और फैन्स का आभार भी जताया था. इसके बाद देर रात में वो अपनी टीम के साथ अहमदाबाद के एक पांच सितारा होटल पहुंचे थे. जहां उनका टीम के साथ भव्य स्वागत भी किया गया था.
§֍:22 मई की दोपहर में किया गया एडमिट§ֆ:शाहरुख खान की 22 मई की सुबह में तबीयत बिगड़ी. जिसके बाद उन्हें दोपहर एक बजे के करीब केडी हॉस्पिटल ले जाया गया. प्राइमेरी ट्रीटमेंट किंग खान को दिया जा चुका है. अभी भी वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. वैसे उनकी तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है. डॉक्टरों ने शाहरुख को कुछ समय आराम करने के लिए कहा है. IPL 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में होगा. यदि तबीयत ठीक रही तो शाहरुख इस खिताबी मुकाबले में भी नजर आ सकते हैं.
§֍:तापमान में आई वृद्धि §ֆ:बता दें कि अहमदाबाद में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा है. ऐसे में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. सभी को घर पर रहने की सलाह दी है. साथ ही उनका कहना है कि वो खुद को हाइड्रेट करते रहें. अगर बाहर जा रहे हैं तो साथ में पानी जरूर कैरी करें.
§किंग खान के फैन्स के लिए शॉकिंग खबर सामने आ रही है. एक्टर शाहरुख खान अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. बताया जा रहा है कि शाहरुख को डीहाइड्रेशन की दिकक्त के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर्स की निगरानी में उन्हें रखा हुआ है. प्राइमेरी ट्रीटमेंट शाहरुख को दिया जा चुका है. जल्द ही उनके डिस्चार्ज होने की संभावना जताई जा रही है. केडी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, शाहरुख डीहाइड्रेशन का शिकार हुए.
Shahrukh Khan इस कारण बिगड़ी थी तबीयत, सामने आई वजह
