Shivraj Singh Chauhan – ‘चंपई सोरेन शामिल होने से यहां भाजपा मजबूत होगी’

ֆ: §֍:शिवराज चौहान ने कही ये बात§ֆ:केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “चंपई सोरेन भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक संपत्ति हैं. वह एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री बनकर झारखंड को सही रास्ते पर लाने का काम किया और परिणामस्वरूप, उन पर जासूसी शुरू कर दी गई है. चंपई सोरेन का अपमान किया गया, यह न केवल चंपई सोरेन का बल्कि पूरे झारखंड का अपमान है. उन्होंने आज भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है और हम उनका स्वागत करते हैं. उनके शामिल होने से यहां भाजपा मजबूत होगी. चंपई सोरेन का भाजपा में शामिल होना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा.”§भारत में कई राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं. इसके बाद आने वाले चुनावों को लेकर बीजेपी पहले से ही तैयारी कर रही है. बता दें कि झारखंड के दिग्गत आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलविदा कह दिया है. आज वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इसी के चलते केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चंपई सोरेन को लेकर बयान दिया है.
Exit mobile version