24 जून से शुरु संसद का विशेष सत्र! हो सकता है लोकसभा स्पीकर का ऐलान

֍:26 को होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव §ֆ:सूत्रों के मुताबिक संसद का 8 दिवसीय विशेष सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चल सकता है. संसद के विशेष सत्र में 24 और 25 जून को नए सांसदों का शपथ ग्रहण हो सकता है. वहीं, 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने की संभावना है.

§֍:कौन बनेगा लोकसभा का स्पीकर §ֆ:बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए थे. इसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 293 सीटों के साथ जीत हासिल की थी. नतीजों के बाद से ही यह बात काफी हद तक साफ हो चुकी थी कि आगे एनडीए केंद्र में सरकार बनाएगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सांसदों सहित 72 नेताओं ने मोदी कैबिनेट 3.0 की शपथ ली थी. इसके ठीक अगले दिन यानी 10 जून को सभी मंत्रियों को पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया गया था.

§मोदी कैबिनेट 3.0 के शपथ ग्रहण और पोर्टफोलियो बंटवारे के बाद अब 24 जून से संसद का बजट सत्र शुरू हो सकता है. इसके साथ ही 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव किया जा सकता है.

Exit mobile version