֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. लेकिन कल से तीन दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी. आज यानि 2 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने मिल सकती है, जिसके चलते न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. वहीं, सोमवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है.§֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:वेदर सिस्ट म के प्रभाव के चलते और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं के संगम के कारण 2 अप्रैल को गुजरात, तेलंगाना में गरज, बिजली और 30-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने के साथ ही छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश होने के आसार है. 1-4 अप्रैल के दौरान मध्य भारत, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में ऐसा मौसम रह सकता है इसके अलावा 1-5 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और 2-5 अप्रैल के दौरान रायलसीमा में ऐसी स्थिति बनने की संभावना है.§देश में मौसमी बदलाव के कारण लू के दिनों की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान है. देशभर के राज्यों में कहीं गर्मी, बारिश और ओलावृष्टि जैसी स्थितियां बन रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत मे तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावाना है. 2-6 अप्रैल के दौरान दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है. अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
इन राज्यों के तापमान में होगी वृद्धि, आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान!
-
by Fiza

- Categories: मौसम
Related Content
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
by
Fiza
October 26, 2026
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा बड़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
by
Fiza
October 24, 2026
Delhi-NCR AQI Alert: जहरीली हवा का खतरा बढ़ा, GRAP Stage 1 लागू
by
Fiza
October 22, 2026