֍:राजधानी में बढ़ेगा तापमान§ֆ:राष्ट्री य राजधानी दिल्ली में आज सुबह उथला कोहरा छाए रहने के आसार बने थे और दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है. आज न्यूतनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक बुधवार से न्यूकनतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे यह 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा. हालांकि, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी ही होगी. गुरुवार और शुक्रवार को दिल्लीम-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है. इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा.§֍:इन राज्यों में गिरा तापमान§ֆ:पिछले दिन बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर दिन के तापमान में 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई तो वहीं उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर और उत्तर-पश्चिम भारत, तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान 1-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जबिक असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर और देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ.§֍:इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार§ֆ:मौसम विभाग के मुताबिक, 25-28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की आशंका है. आईएमडी के अनुसार 26-28 फरवरी के दौरान उत्तराखंड, 25-28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.§֍:मैदानी इलाकों में भी होगी वर्षा§ֆ:पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 26 फरवरी से 1 मार्च के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में और 28 फरवरी और 1 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है. 26 से 28 फरवरी के दौरान पंजाब और हरियाणा में तथा 27 और 28 फरवरी को उत्तरी राजस्थान में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.§देशभर के कई राज्यों में मौसमी बदलाव जारी है. आज से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ फिर उत्तर-पश्चिम भारत को कुछ दिनों के लिए प्रभावित करेगा. जिसके चलते 25-28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, 26-28 फरवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 26-28 फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों- पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली; पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में बूंदाबांदी से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है.
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान?
-
by Fiza

- Categories: मौसम
Related Content
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
by
Fiza
October 26, 2026
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा बड़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
by
Fiza
October 24, 2026
Delhi-NCR AQI Alert: जहरीली हवा का खतरा बढ़ा, GRAP Stage 1 लागू
by
Fiza
October 22, 2026