֍:जिलाधिकारी ने दी जानकारी§ֆ:जिलाधिकारी रविंद्र मादंड ने कहा, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों के साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा भी चलाए जाएंगे. ये वाहन जीटी जवाहर तक श्रद्धालुओं को सुगमता से पहुंचाएंगे. इस निर्णय से उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, जो संगम तक जाने के लिए अधिक सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं. इससे लोगों को ज्यादा पैदल भी नहीं चलना होगा.§֍:रविवार को ये होगा ट्रैफिक प्लान§ֆ:गुरुवार से ही शहर में सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान खुल गए हैं. इसी को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है. बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लिए गए हैं. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. डीएम ने बताया, वीकेंड पर अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक टाइमिंग्स जारी की जाएंगी. प्रयास होगा कि इससे शहर में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.§֍:बोर्ड परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक प्लान§ֆ:14 फरवरी यानि आज से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को व्यवस्थित बनाए रखने की योजना बनाई है. डीएम ने कहा, छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मॉनिटर किया जाएगा. डीएम ने बोर्ड परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की, छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलें. यदि संभव हो तो अपने निजी दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें.§माघ पूर्णिमा स्नान के बाद से प्रयागराज जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में श्रद्धालुओं के सुगम वापसी और यातायात व्यवस्था को लेकर अहम फैसले लिए हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी रविंद्र मादंड ने बताया कि बुधवार को पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ. इस दौरान पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाने के लए अब शटल बस सर्विस के साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे. ऐसे में श्रद्धालु बिन किसी भीड़भाड़ के सुगम तरीके से संगम तक पहुंच सकेंगे.
महाकुंभ में रविवार तक लगेगा भारी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता, कंट्रोल करने के लिए जारी होगी ट्रैफिक एडवाइजरी!
-
by Fiza

- Categories: सफ़लता की कहानी
Related Content
IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट!
by
Fiza
November 13, 2026
खेत बचाओ अभियान: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान, मृदा संरक्षण पर दिया जोर
by
Emran Khan
November 11, 2026
Kashmir Saffron Crisis: कभी सोना उगलती थी धरती, अब केसर के खेतों में क्यों छाई वीरानी?
by
Fiza
November 7, 2026