दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जारी किया अलर्ट

֍:आज भी दिल्ली में बरसेगा बादल§ֆ:दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही मौसम में ठंडक दिख रही है. साथ ही आसमान में अभी काले बादल नजर आ रहे हैं. जिसको लेकर आईएमडी दिल्ली-एनसीआर के लिए चेवतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर तीन घंटे तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. बारिश के अनुमान को देखते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद करने की बात कही है. उत्तर प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.§֍:यूपी में बारिश की चेतावनी जारी§ֆ:उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी रहने वाला है. बुधवार को लखनऊ के साथ करीब 50 जिलों में भारी बारिश हुई. इससे कई जिलों मदें जलभराव की समस्या देखने को मिली. विधानसभा और नगर निगम में बारिश का पानी घुस गया. एटा में बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए. एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद में भी भारी बारिश हुई. सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक जाम हो गया. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और कभी भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर तीन घंटे आंधी-तूफान की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.§ֆ: §ֆ: §राजधानी में बीते दिन शाम से बारिश शुरु हो गई थी. बादलों ने दिल्ली के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी अंधेरा कर दिया था. ऐसे में बारिश बुधवार अपने पूरे जोर पर थी. इस दौरान कई जगाहों पर लंबा जाम लगा रहा, तो कहीं जलभराव होने से गाड़ियां रास्तों में फंस गई. इसी के चलते आईएमडी ने गुरुवार को भी बारिश की संभावना बताते हुए चेतावनी जारी की है. कभी भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार दोपहर तीन घंटे तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं.
Exit mobile version