ट्रंप को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुन सकती है टाइम मैग्जीन, 2016 में भी मिल चुका है सम्मान

ֆ:मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर चुन सकती है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चयन प्रक्रिया से जुड़े लोगों हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव बेहद ध्रुवीकृत माहौल में हुआ और पूरी दुनिया की निगाहें इस चुनाव पर लगीं थी। चुनाव से पहले कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन चुनाव के नतीजों में ट्रंप ने आसानी से कमला हैरिस को हरा दिया।
2016 में भी चुने जा चुके हैं ‘पर्सन ऑफ द ईयर’
टाइम मैग्जीन साल 2016 में भी ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर चुन चुकी है। इसके बाद 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था। पिछले साल पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को इस सम्मान से नवाजा गया था। अब इस साल ये खिताब डोनाल्ड ट्रंप को दिए जाने की चर्चा है। गौरतलब है कि गुरुवार को ट्रंप, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की ओपनिंग बेल भी बजाएंगे। दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज न्यूयॉर्क में ट्रेडिंग दिवस की शुरुआत या समापन को दर्शाने के लिए बेल बजाई जाती है। किसी भी व्यक्ति के लिए यह बड़ा सम्मान है। ट्रंप से पहले पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन, नेल्सन मंडेला और आर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसी मशहूर हस्तियों को भी ये सम्मान मिल चुका है।
शपथ ग्रहण समारोह में शी जिनपिंग को भेजा न्योता
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जनवरी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी न्योता भेजा है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप के न्योते को स्वीकार किया गया है या नहीं। अमेरिका स्थित चीनी दूतावास ने भी अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति से बातचीत की है। एक तरफ ट्रंप ने शी जिनपिंग को शपथ ग्रहण का न्योता भेजा है, लेकिन दूसरी तरफ वे चीनी सामान पर अत्यधिक टैरिफ लगाने की बात भी कह रहे हैं।
§टाइम मैग्जीन साल 2016 में भी ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर चुन चुकी है। इसके बाद 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था

Exit mobile version