§ֆ:जानकारी के मुताबिक ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने इस साल रिलीज हुई किसी भी मार्वल फिल्म से बड़ी ओपनिंग ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉम क्रूज की फिल्म ने भारत में पहले दिन 17.45 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली हैं. हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है, जिसमें इजाफा हो सकता है. माना जा रहा है दूसरे दिन कलेक्शन 25 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. बता दें कि उनकी पिछली फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग ने भारत में 2023 में 12 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस कमाई की थी.
§֍: बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म§ֆ:’मिशन इम्पॉसिबल 8′ ने पहले दिन भारत में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह 8वें नबंर पर बना ली है. साल 2019 में आई ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ 53 करोड़ की कमाई के साथ टॉप पर बनी हई है. अब सभी की निगाह रविवार को होने वाले कनेक्शन पर है कि फिल्म दूसरे दिन कितने रुपये कमाती है.
§हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो टॉम क्रूज की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का आखिरी पार्ट ‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ इंडिया के थिएटर्स में रिलीज हो गया है. देश में टॉम की फैन फॉलोविंग को देखते हुए इसे भारत में पहले रिलीज किया है, जबिक ये दुनिया भर में 23 मई को रिलीज होगी. इस फिल्म ने भारत में जबरदस्त शुरुआत की है. ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ इस साल की हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है.
Every choice, every mission, has all led to this. Mission: Impossible – The Final Reckoning. May 23, 2025. pic.twitter.com/iqnyJGkWRD
— Tom Cruise (@TomCruise) April 7, 2025
