UP Bypoll : कांग्रेस-सपा गठबंधन से मिल सकती हैं ये अहम सीटें

֍:कांग्रेस को गाजियाबाद से लड़ाना सपा की चाह!§ֆ:कुनर्की की सीट समाजवादी पार्टी ही लड़ेगी, लेकिन आरएलडी को दी गई सीटें सपा कांग्रेस के लिए छोड़ सकती है. गाजियाबाद से कांग्रेस पार्टी ने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, ऐसे में सपा चाहती है कि कांग्रेस गाजियाबाद सदर से चुनाव लड़ ले. वहीं, कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वह बाकी बची हुई चार सीटों में बात करके सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. §֍:§ֆ:मीरापुर की सीट पर चंदन चौहान आरएलडी से जीते थे, समाजवादी पार्टी को लगता है कि अगर यहां समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत नहीं है. जिस वजह है ये सीट पर कांग्रेस के साथ बारगेनिंग की जा सकती है.§֍:चारू केन को कराया ज्वाइन§ֆ:उधर कांग्रेस पार्टी ने खैर विधानसभा सीट पर अपनी नजरें लगा रखी हैं. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने वहां से चारु केन को पार्टी मंर ज्वाइन कराया. चारु केन दलित बिरादरी से आती हैं, जाट परिवार की बहू हैं. पिछली बार चारु केन बसपा से चुनाव लड़ी थीं और 65000 वोट लेकर आई थीं.§֍:§उत्तर प्रदेश में विधानसभा के उपचुनाव होने जा रहे हैं. इसको लेकर पार्टियों ने अब तैयारी शुरु कर दी है. इसी बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सीटों के बंटवारे को लेकर जो रणनीति बन रही है, उसमें कांग्रेस के लिए कुछ संभावनाएं और चुनौतीपूर्ण पहलू छिपे हुए हैं. समाजवादी पार्टी आरएलडी की 2 सीटें कांग्रेस को देने की संभावना नजर आ रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, सपा कांग्रेस के लिए गाजियाबाद सदर और मीरापुर की सीट छोड़ना चाहती है, लेकिन दबाव बनने पर मीरापुर या खैर में से कोई 1 सीट दे सकती है.

Exit mobile version