֍:यूपी के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी§ֆ:आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. साथ ही इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है. उन्होंने बताया कि बिजली गिरने को लेकर भी यूपी के 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है.§֍:40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं §ֆ:मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और मऊ में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है. साथ ही चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, महोबा, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, बांदा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है.§֍:72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी§ֆ:वहीं प्रदेश के तापमान की बात करें तो अगले 72 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही उसके बाद के 2 दिनों में इतनी ही गिरावट होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.§Weather Update: उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है कि 31 मई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इसी क्रम में 27 मई यानी मंगलवार को भी प्रदेश में बारिश हो सकती है. प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के कुछ जिलों में कहीं उमस भरी गर्मी तो कहीं आंधी-बारिश का दौर दिखाई देगा. तेज धूप की वजह से ठीकठाक गर्मी हो रही है.
UP: इन 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, तेज रफ्तार के साथ चलेगी हवाएं,IMD ने जारी किया अलर्ट
-
by Fiza

- Categories: मौसम
Related Content
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में बढ़ा तूफान का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
by
Fiza
October 26, 2026
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा बड़ा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
by
Fiza
October 24, 2026
Delhi-NCR AQI Alert: जहरीली हवा का खतरा बढ़ा, GRAP Stage 1 लागू
by
Fiza
October 22, 2026