UP Weather Alert: नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा समेत इन जिलों में रेड अलर्ट, 25 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मॉनसून!

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, लेकिन अब मौसम का मिजाज और भी सख्त हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और मथुरा जैसे जिलों में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

 क्यों जारी हुआ रेड अलर्ट?

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर होने से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना तो कम है, लेकिन अभी राज्य में कई जगहों पर तेज बारिश और बिजली की चमक बनी रहेगी।

 कब दोबारा एक्टिव होगा मॉनसून?

IMD के अनुसार, 25 जुलाई के बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, रविवार से बंगाल की खाड़ी में एक नई वेदर सिस्टम बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे मॉनसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा और यूपी के अधिकतर जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

Exit mobile version