वाराणसी में गरजा वीडीए का बुलडोजर आलीशान होटल को किया तहस – नहस

ֆ:

वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार मोहम्मद फारूक खां ने बुद्ध विहार कॉलोनी में दो होटल का निर्माण कराया। स्वीकृत क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्रफल पर निर्माण करने, सेट बैंक कवर करने, वरुणा किनारे महायोजना-2031 में नियत ग्रीन बेल्ट में निर्माण करने, बहुमंजिला निर्माण बेसमेंट, ग्राउंड और 5 तल का अशमनीय निर्माण होने के कारण ध्वस्तीकरण आदेश पारित है।

सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद होटलों को ध्वस्त कराया जा रहा है। दोनों होटल की जमीन के मामले में शासन ने अन्नपूर्णा भवन निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड के आठ भूखंड का भू उपयोग आवासीय से व्यवसायिक करने के संबंध में प्रत्यावेदन 2019 में निरस्त किया जा चुका है।
§बनारस कोठी और रिवर पैलेस होटल गिराने के लिए शनिवार को वीडीए के अफसर जब बुद्ध विहार कॉलोनी पहुंचे तब वहां होटल मालिक और उनका परिवार था। पुलिस ने होटल खाली कराया और सभी को तोड़फोड़ वाले क्षेत्र से दूर किया।

Exit mobile version