प्रशासन रोक पाएगा दिल्ली में किसानों की एंट्री! जानें राजधानी से सटी सीमाओं का हाल

֍:क्या प्रशासन की तैयारी रोक पाएगी किसानों की एंट्री! §ֆ:

§ֆ:

§ֆ:यूपी- हरियाणा से किसानों का जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा है. केंद्रीय मंत्री के साथ किसानों की बातचीत का कोई हल नहीं निकला जिसके बाद सरकार की ओर से प्रशासन को सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं. हालांकि सरकार किसान संगठनों से हर तरीके से बातचीत की कोशिश कर रही है लेकिन किसान संगठन अपनी मागों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने क्या तैयारी की है हम आपको तस्वीरें के जरिए बता रहे हैं.

§ֆ:

§ֆ:

§֍:बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन की तैयारियां §ֆ:किसान नेताओं के आर-पार की जंग के ऐलान के बाद गाजीपुर, सिंघु, शंभू, टिकरी समेत सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी ने भी अगर उपद्रव की कोशिश की या कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकार से बातचीत फेल होने के बाद किसान अपने ट्रैक्टर के साथ शंभू बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे अपना दिल्ली चलो मार्च जारी रखेंगे.

§ֆ:

§ֆ:

§ֆ:

§֍:जानें क्या है किसानों की मांगें ?§ֆ:

§ֆ:दरअसल, किसान संगठन MSP की गारंटी की मांग को लेकर प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं. इसके अलावा किसान संगठन स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराने की मांग कर रहे हैं. किसान संगठन पिछले आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को भी खत्म करने की मांग कर रहे हैं.
इन्हीं मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों ने किसान संगठनों की पांच घंटे लंबी बातचीत हुई लेकिन ये असफल रहा. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा इस बैठक में शामिल थे. किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी चाहते थे जिस पर बात बिगड़ गई.

§किसानों के ‘दिल्ली चलो आंदोलन’ की आंच राजधानी के बॉर्डर पर साफ-साफ देखने को मिल रही है. किसानों के आंदोलन से पहले ही दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है, साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को रोकने के लिए कड़े इंतजार कर दिए गए हैं. राजधानी दिल्ली में एंट्री करने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस बल की भारी तैनाती देखने को मिल रही है. किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा, कंटीले तारों की फेंसिंग, कीलों वाले फ्रेम, सड़कों पर सीमेंट के बोल्डर रखे गए हैं.
Exit mobile version