अंतर्राष्ट्रीय Yoga Day पर डीडी किसान का विशेष कार्यक्रम ‘Yoga For Nation’, BSF जवानों के साथ देंगे योग का संदेश

DD Kisan’s special program ‘Yoga For Nation’ on International Yoga Day; the message of yoga will be conveyed alongside BSF personnel.

Yoga Day

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय Yoga Day के अवसर पर डीडी किसान चैनल अपने दर्शकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम “Yoga For Nation” लेकर आ रहा है। यह कार्यक्रम 21 जून को सुबह 8:00 बजे प्रसारित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य देशवासियों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस विशेष कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान भी शामिल होंगे और योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देंगे। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार के विश्व चैंपियन संदीप आर्या तथा प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु आचार्य प्रतिष्ठा अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दोनों विशेषज्ञ योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालेंगे तथा दर्शकों को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करेंगे।

डीडी किसान द्वारा प्रसारित यह कार्यक्रम केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं होगा, बल्कि योग को राष्ट्र निर्माण और स्वस्थ समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आसनों, उनके लाभों और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी।

भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा योग आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और संतुलित जीवन के लिए अपनाया जा रहा है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम किसानों, ग्रामीण समुदायों और आम नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगा।

डीडी किसान चैनल के हेड ऑफ प्रोग्राम (ADP) विनोद कुमार ने इस अवसर पर कहा कि योग स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि डीडी किसान चैनल हमेशा से जनहित और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। “Yoga For Nation” इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इस विशेष कार्यक्रम को देखें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर बेहतर स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Exit mobile version