• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने साइबर सुरक्षित भारत पहल के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया

Fiza by Fiza
February 7, 2024
in समाचार
0
राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग ने साइबर सुरक्षित भारत पहल के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जैसे भुवनेश कुमार, अपर सचिव, एमईआईटीवाई; एस.एन. त्रिपाठी, महानिदेशक – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान और एमईआईटीवाई, एनईजीडी और आईआईपीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी। बढ़ते साइबर हमलों के वर्तमान परिदृश्य में साइबर सुरक्षा के महत्व पर बल देते हुए, भुवनेश कुमार ने डिजिटल युग में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और दो बातों पर जोर दिया, जिसमें सीआईएसओ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, अर्थात् खतरों को कम करना और घटित घटनाओं पर प्रतिक्रिया। उन्होंने सभी सीआईएसओ के लिए सीईआरटी-इन दिशानिर्देशों के महत्व पर भी रोशनी डाली।इस कार्यक्रम का लक्ष्य जागरूकता फैलाना, क्षमता निर्माण के साथ-साथ सरकारी विभागों को लचीला साइबर इको-सिस्टम बनाने के लिए उपाय करने में सक्षम बनाना है।


§ֆ: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रयास प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षा पर संवेदनशील बनाना और इसके प्रति उन्मुख करना है, ताकि नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं की एकीकृत डिलीवरी के लिए डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को सुगम बनाया जा सके।यह कार्यक्रम साइबर सुरक्षा के बारे में समग्र जानकारी और ज्ञान भी प्रदान करता है, ताकि सरकारी विभाग अपनी साइबर स्वच्छता, खतरे से बचाव और सुरक्षा के मामले में सक्षम हो सकें। जून 2018 से फरवरी 2024 तक, एनईजीडी ने 1,574 से अधिक सीआईएसओ और फ्रंटलाइन आईटी अधिकारियों के लिए सीआईएसओ गहन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के 42 बैचों का प्रभावी ढंग से संचालन किया है।


§इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की ‘साइबर सुरक्षित भारत’ पहल की संकल्पना साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने और सभी सरकारी विभागों में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (सीआईएसओ) और फ्रंटलाइन आईटी अधिकारियों की क्षमताओं का निर्माण करने के मकसद के साथ की गई थी, ताकि साइबर अपराध के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने और संगठनों को अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे की रक्षा करने और साइबर हमलों से निपटने के लिए भविष्य के लिए तैयार होने में सक्षम बनाया जा सके।राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) ने अपनी क्षमता निर्माण योजना के तहत, आंध्र प्रदेश, बिहार, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और नई दिल्ली के प्रतिभागियों के साथ भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली में 5 फरवरी से 9 फरवरी, 2024 तक चलने वाले 42वें मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों के लिए गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है।

Previous Post

मालदीव के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए 32वें क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ

Next Post

प्रधानमंत्री ने समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण केन्द्र, ओएनजीसी संस्थान का उद्घाटन किया

Next Post
प्रधानमंत्री ने समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण केन्द्र, ओएनजीसी संस्थान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण केन्द्र, ओएनजीसी संस्थान का उद्घाटन किया

Recent Posts

  • गाजियाबाद की पॉश सोसाइटी में आग का तांडव: 9वीं से 13वीं मंजिल तक भड़की लपटें, मची अफरा-तफरी
  • ₹74,000 करोड़ के पार पहुँची AWL की सालाना आय, FY26 में शानदार प्रदर्शन
  • लुधियाना में उद्यमिता को नई उड़ान, ‘फ्यूचर टाइकून्स’ ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन
  • थाईलैंड में विश्व लघु मत्स्य पालन सम्मेलन में भारत की सक्रिय भागीदारी
  • तरबूज कैसे बन सकता है जान के लिए खतरा? गर्मियों की पसंदीदा फल पर बड़ा सवाल

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.