• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

लुधियाना में बनने जा रही सबसे बड़ी डेयरी यूनिट, इस बड़ी समस्या से मिलेगी राहत

Fiza by Fiza
January 28, 2025
in कृषि समाचार
0
लुधियाना में बनने जा रही सबसे बड़ी डेयरी यूनिट, इस बड़ी समस्या से मिलेगी राहत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:पंजाब के लुधियाना में होगी स्थापना §ֆ:पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह और राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने सोमवार को लुधियाना में ताजपुर रोड डेयरी कॉम्प्लेक्स और हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में डेयरी किसानों के साथ बैठक कर बुद्धा दरिया (Buddha Dariya) में गोबर फेंके जाने पर रोक लगाने की बात कही. बैठक में गोबर निस्तारण समस्या का सर्वसम्मत समाधान खोजने के लिए डेयरी किसानों से फीडबैक भी लिया गया.

§֍:डेयरी किसानों के घर से गोबर उठाने की व्यवस्था होगी §ֆ:मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि नगर निगम ने डेयरी इकाइयों से गोबर को घर-घर उठाने के लिए ठेकेदार को नियुक्त करने के लिए पहले ही निविदा जारी कर दी है. उस समय तक अस्थायी व्यवस्था की गई है और डेयरी किसानों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने डेयरी कॉम्प्लेक्स में निर्धारित स्थलों पर गोबर फेंकें. डेयरी किसानों ने शर्तों पर सहमति जताई और आश्वासन दिया कि जब तक नगर निगम गोबर उठाने के लिए ठेकेदार को नियुक्त नहीं करता, वे निर्धारित स्थलों पर ही गोबर फेंकेंगे. डेयरी किसानों ने यह भी कहा कि यदि घर-घर जाकर गोबर उठाने की व्यवस्था की जाती है तो वे एक निश्चित राशि या शुल्क का भुगतान भी करेंगे.
§֍:गोबर निपटान के लिए वर्मीकम्पोस्ट फर्म से करार §ֆ:रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय नगर निगम ने गोबर के उचित निपटान के लिए मदरपुरा गांव में वर्मीकम्पोस्ट फर्म एग्रीकेयर ऑर्गेनिक फार्म्स (Agricare Organic Farms) के साथ भी करार किया है. फर्म गोबर का इस्तेमाल वर्मीकंपोस्टिंग के लिए करती है. नगर निगम आयुक्त आदित्य दचलवाल के मार्गदर्शन में काम करते हुए एक सिस्टम बनाया गया है, जिसमें डेयरी मालिकों को निर्धारित जगहों पर गोबर डालने को कहा गया है. वहां से नगर निगम की टीम गोबर को उचित निपटान के लिए वर्मीकम्पोस्ट प्लांट में ट्रांसफर करेगी§पंजाब के लुधियाना में डेयरी संचालकों को गोबर निपटान की समस्या से राहत देने के लिए बायोगैस प्लांट स्थापित किया जाएगा. जबकि, निजी कंपनी के जरिए वर्मीकंपोस्ट यूनिट भी बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इस बायोगैस प्लांट और वर्मी कंपोस्ट यूनिट में हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स से निकलने वाले गायों के गोबर को निपटान करने का इरादा है. हैबोवाल डेयरी कॉम्पलेक्स और ताजपुर एरिया में 400 से ज्यादा डेयरी यूनिट हैं और इनमें करीब 26 हजार पशु हैं. इन डेयरी में पाले गए पशुओं का गोबर निपटान करना बड़ी समस्या बना हुआ है. डेयरी संचालक बुद्धा दरिया में गोबर और कचरा डाल रहे हैं, जिससे पानी प्रदूषित होने के साथ ही वातावरण खराब हो रहा है.

Previous Post

UP में लागू हुई एग्रीज योजना, CM योगी ने कहा- एग्रीकल्चर सेक्टर में आएगा बड़ा बदलाव

Next Post

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन!

Next Post
कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन!

कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन!

Recent Posts

  • 15 मई से यूपी में KCC महाअभियान: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन और बीमा का पूरा लाभ
  • मौसम की मार से चाय उत्पादन में गिरावट, असम में 39% की बड़ी कमी, बंगाल और दक्षिण भारत से मिली राहत
  • डेयरी सेक्टर को मिलेगा बूस्ट: 25 गायों की गौशाला पर 10 लाख तक सब्सिडी, MP को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने का लक्ष्य
  • इंदौर में 16–17 अक्टूबर को होगा 9वां इंटरनेशनल सोय कॉन्क्लेव, सोया इंडस्ट्री के दिग्गज होंगे शामिल
  • मध्यप्रदेश में ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ लागू, किसानों के लिए 27,746 करोड़ का बड़ा पैकेज मंजूर

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.