֍:मध्य प्रदेश में क्या हैं भाव?§ֆ:मध्य प्रदेश की मंडियों की बात करें तो अगर मंडी में न्यूनतम भाव 500 और अधिकतम कीमत 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही है. इसी तरह बजनावर मंडी में 1105-2020, बड़वानी में 1200-1200, भोपाल मंडी में 1860-1920, देवरी मंडी में 1500-1500, इंदौर मंडी में 1554-2413, मन्दसौर मंडी में 1531-2116, नरसिंहगढ़ मंडी में 450-1750, रतलाम मंडी में 300-1581, शुजालपुर मंडी में 200-2440 और उज्जैन में 537-2084 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव चल रहे हैं.§֍:महाराष्ट्र में क्या है भाव?§ֆ:महाराष्ट्र में दाम फिलहाल के लिए सामान्य चल रहे हैं. यहां अकोला मंडी में न्यूनतम भाव 1200 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम दाम 2400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं. इसी तरह भुसावल मंडी में 2000-2500, चंद्रपुर मंडी में 1500-2200, चांदवड़ मंडी में 1130-2260, छत्रपति संभाजीनगर मंडी में 500-2300, देवाला मंडी में 700-2385, कोल्हापुर मंडी में 1000-2700, लासगांव मंडी में 1800-2400, नागपुर मंडी में 1300-2500, पुणे मंडी में 1300-2500, मोशी मंडी में 1000-2500, सतारा मंडी में 1000-2500, सोलापुर मंडी में 200-2800 रुपये प्रति क्विंटल तक कीमतें चल रही हैं. §֍:बिहार मंडी में क्या हैं भाव?§ֆ:बिहार की मंडियों कीमतें किसानों के हित में चल रही हैं. यहां बहादुरगंज मंडी में न्यूनतम कीमत 2800 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम कीमत 2900 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रही हैं. इसी तरह बाराहाट मंडी में 2600-3000, जमुई मंडी में 2400-3000, कोचस मंडी में 2200-2400, मानसी मंडी में 3300-3500 और ताजपुर मंडी में 3000-3500 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव चल रहे हैं.§भारत की मंडियों में प्याज के दामों में गिरावट देखी जा रही ह. ऐसे में प्याज अब 200 रुपये प्रति क्विंटल पर आकर रह गया है. ऐसे भाव से किसानों को नुकसान हो रहा है. वहीं, आम जनता को राहत मिल रही है. मगर कीमतों में गिरावट होने का कारण क्या है? मध्य प्रदेश की शुजालपुर मंडी में सस्ती कीमतों से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

