֍:कार हादसे के बाद क्या बोला रक्षित चौरसिया§ֆ:मीडिया से बातचीत के दौरान युवक रक्षित चौरसिया ने कहा, “चौराहे के पास एक गड्ढा था. मैंने जगह देखकर साइड से निकलने की कोशिश की लेकिन गड्ढे के कारण मेरी कार आगे चल रहे स्कूटर से टकरा गई. झटका लगने की वजह से एयरबैग खुल गया. जिससे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और अन्य लोग कुचल गए. मेरे कार की स्पीड 50 KM प्रति घंटे से ज्यादा नहीं थी.§֍:घटना का वीडियो आया सामने §ֆ:हालांकि, दुर्घटनास्थल से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नशे में धुत रक्षित दुर्घटना के बाद कार से बाहर निकलता हुआ और “एक और राउंड” चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि आस-पास खड़े लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे और घायल लोग ज़मीन पर बिखरे पड़े थे. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कार बहुत तेज़ गति से चल रही थी. हालांकि, रक्षित ने इस बात से इनकार किया कि वह तेज़ गति से गाड़ी चला रहा था.§गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को कार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले 20 वर्षीय युवक ने इस बात से इनकार किया है कि उसने घटना के दौरान शराब पी रखी थी. साथ ही युवक ने दावा किया है कि एक स्कूटी सवार से टक्कर के बाद एयरबैग खुल गया था. जिसकी वजह से उसे आंख से दिखाई नहीं दिया और सड़क किनारे खड़े 4 अन्य लोग कुचल गए. साथ ही युवक ने तेज गति से कार चलाने से भी इनकार किया है.

