ֆ:हिमांशु त्यागी पुत्र पुनीत त्यागी सोमवार को अपने नौकर के साथ खेत में गया था। वह खाद में कीटनाशक मिलाकर गन्ने की फसल में डाल रहा था। इसी दौरान वह बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा।साथ काम कर रहा नौकर, जो पास के खेत में खरपतवार साफ कर रहा था, उसने काफी देर तक हिमांशु को न देखकर खेत में जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला।§ֆ:नौकर ने घटना की जानकारी पास में काम कर रहे अन्य किसानों को दी। उसी समय गंभीर हालत में हिमांशु को मेरठ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना किसी पुलिस कार्रवाई के गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया।§ֆ:हिमांशु के पिता पुनीत त्यागी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। बीटेक करने के बाद हिमांशु घर पर रहकर खेती का जिम्मा संभाल रहा था और पिता का सहारा बना हुआ था। उसकी शादी हापुड़ जिले के गांव असौड़ा की एक युवती से तय हुई थी। नवंबर में विवाह होना था लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खेतों में कीटनाशक दवाओं के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।§मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव कोल में सोमवार को गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय की 23 वर्षीय युवक हिमांशु त्यागी की दर्दनाक मौत हो गई। बीटेक पास हिमांशु इकलौता बेटा था और 27 नवंबर को उसकी शादी तय थी। हादसे के बाद गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है।

