• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

UP में पहली बार शुरु हुई MSP पर मक्का की खरीद, किसानों को मिलेगा 2225 रुपये प्रति क्विंटल का भाव

Fiza by Fiza
June 16, 2025
in कृषि समाचार
0
UP में पहली बार शुरु हुई MSP पर मक्का की खरीद, किसानों को मिलेगा 2225 रुपये प्रति क्विंटल का भाव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

योगी सरकार ने मक्का की खेती करने वाले किसानों को बड़ी रहात दी है. योगी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य Minimum Support Price (MSP) पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीद कर रही है. यह खरीद 15 जून से शुरू हो गई है, जो 31 जुलाई तक चलेगी. क्रय केंद्रों पर सुबहup  9 से शाम 6 बजे तक खऱीद की जाएगी. विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2225 रुपये प्रति कुंतल पर होगी.कानपुर, हाथरस, कासगंज, औरेया, संभल, रामपुर समेत यूपी के 22 जनपदों में मक्का की खरीद होगी. बता दें कि मक्के की खेती रवि खरीफ और जायद तीनों मौसम में कर सकते है. लेकिन मक्के की खेती सबसे ज्यादा खरीफ मौसम में की जाती है. इससे फसल की ज्यादा पैदावार भी होती है.

गौरतलब है कि विगत दिनों औरैया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मक्का किसानों द्वारा की जा रही मक्का की खेती की जानकारी ली थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार नियमित रूप से उनकी उन्नति व खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी. 

इन जनपदों में होगी मक्का की खरीद 

बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या व मीरजापुर जिलों में मक्का की एमएसपी पर खरीद शुरू हो चुकी है.

इन बातों का खास ख्याल रखें 

  • मक्का की बिक्री के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है. 
  • पंजीकृत किसानों से ही मक्का क्रय किया जाएगा. इससे उन्हें एमएसपी का भी लाभ मिलेगा.
  • किसान प्रयोगरत मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण कराएं, जिससे प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें. 
     किसान का बैंक खाता आधार से लिंक हो. बैंक द्वारा एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) पोर्टल पर मैप्ड व सक्रिय होना आवश्यक
  • मक्का का भुगतान पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में करने की व्यवस्था 
  • किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था 
  •  किसान किसी भी सहायता/समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800150 या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर सकते हैं.

बरसात के मौसम में भी होगी मक्का की खरीद 

अब बरसात के मौसम में मक्का की खेती करने वाले किसानों के सामने कई मुश्किलें आती हैं. लेकिन अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कृषि वैज्ञानिकों ने कुछ आसान और असरदार उपाय बताए हैं. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, बरसात के मौसम में मक्के की खेती के लिए DMRH 1308 बीज को सबसे बेहतर बताया गया है. यह बीज पब्लिक सेक्टर से आता है और इसकी मदद से किसान अच्छी पैदावार ले सकते हैं.

Previous Post

एशिया डॉन बायोकेयर ने विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया

Next Post

ग्रामीण महिलाएं कुपोषण के निवारण में चुनौतियां और समाधान

Next Post
ग्रामीण महिलाएं कुपोषण के निवारण में चुनौतियां और समाधान

ग्रामीण महिलाएं कुपोषण के निवारण में चुनौतियां और समाधान

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.