• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home मौसम

आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से सुविधा पोर्टल पर 73,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए

Fiza by Fiza
April 8, 2024
in मौसम
0
आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद से सुविधा पोर्टल पर 73,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:सुविधा पोर्टल ईसीआई द्वारा विकसित एक तकनीकी समाधान है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से चुनाव कराने संबंधी लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कायम रखने के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराना है। सुविधा पोर्टल ने प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड का प्रदर्शन करते हुए चुनाव की अवधि के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से प्राप्तर अनुमति और सुविधाओं के अनुरोधों और उन पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया।चुनाव अभियान की अवधि के महत्व को पहचानते हुए जहां एक ओर पार्टियां और उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुंच कायम करने की गतिविधियों में संलग्न होते हैं, वहीं सुविधा पोर्टल अनुमति संबंधी विभिन्न अनुरोधों को पारदर्शी रूप से ‘फर्स्ट इन फर्स्ट आउट सिद्धांत’ के आधार पर निपटाता है। यह रैलियों के आयोजन, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, घर-घर जाकर प्रचार करने, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने, पर्चे बांटने की अनुमति प्रदान करता है।


§ֆ:सुविधा पोर्टल (https://suvidha.eci.gov.in) के माध्यम से सुलभ, राजनीतिक दल और उम्मीदवार कभी भी, कहीं से भी अनुमति संबंधी अनुरोध निर्विघ्नम रूप से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सभी हितधारकों के लिए समावेशिता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफ़लाइन निवेदन के विकल्प उपलब्ध हैं।एक मजबूत आईटी प्लेटफॉर्म द्वारा समर्थित, विभिन्न राज्य विभागों में नोडल अधिकारियों द्वारा प्रबंधित, सुविधा पोर्टल अनुमति संबंधी इन अनुरोधों को कुशल रूप से निपटाने की सुविधा प्रदान करता है। सुविधा का एक सहयोगी ऐप भी है, जो आवेदकों को वास्तविक समय में उनके अनुरोधों की स्थिति को ट्रैक करने में सक्षम बनाता है, जिससे प्रक्रिया और अधिक सुगम और पारदर्शी बनती है। यह ऐप आईओएस और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


§ֆ:सुविधा प्लेटफ़ॉर्म न केवल चुनाव प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाता है, बल्कि आवेदनों पर वास्तविक समय में नज़र रखने, स्टेलटस अपडेट, टाइमस्टैम्प्ड सबमिशन और एसएमएस के माध्यम से संचार प्रदान करके पारदर्शिता भी सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, पोर्टल पर उपलब्ध अनुमति संबंधी डेटा चुनाव खर्च की जांच के लिए एक मूल्यवान संसाधन का काम करता है, जो चुनावी प्रक्रिया में अधिक जवाबदेही और ईमानदारी में योगदान देता है।सुविधा प्लेटफॉर्म के साथ, भारत का निर्वाचन आयोग निष्पक्ष, कुशल और पारदर्शी चुनावी माहौल की सुविधा के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जहां आवश्यक अनुमतियों और मंजूरी तक सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को समान पहुंच होती है।


§चुनावों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के बाद से केवल 20 दिनों की अवधि में, सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से अनुमति संबंधी 73,379 अनुरोध प्राप्त हुए, जिनमें से 44,626 अनुरोध (60 प्रतिशत) स्वीकार कर लिए गए। लगभग 11,200 अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया गया, जो प्राप्त कुल अनुरोधों का 15 प्रतिशत है और 10,819 आवेदन अमान्य या डुप्लिकेट होने के कारण रद्द कर दिए गए। 7 अप्रैल, 2024 तक उपलब्ध विवरण के अनुसार शेष आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।अधिकतम अनुरोध तमिलनाडु (23,239) से प्राप्त हुए, उसके बाद पश्चिम बंगाल (11,976) और मध्य प्रदेश (10,636) का स्थान रहा। न्यूनतम अनुरोध चंडीगढ़ (17), लक्षद्वीप (18) और मणिपुर (20) से प्राप्त हुए। राज्यवार प्राप्त आवेदन अनुलग्नढक क में दिए गए हैं।

Previous Post

फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाने के लिए EC का विशेष अभियान

Next Post

एडमिरल आर हरि कुमार दक्षिणी नौसेना कमान के विदाई दौरे पर

Next Post
एडमिरल आर हरि कुमार दक्षिणी नौसेना कमान के विदाई दौरे पर

एडमिरल आर हरि कुमार दक्षिणी नौसेना कमान के विदाई दौरे पर

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.