हेरान्बा इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने तेजी से बढ़ रहे क्रॉप न्यूट्रिशन सेगमेंट में अपनी स्ट्रेटेजिक एंट्री का ऐलान करते हुए अपनी ग्रोथ जर्नी में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। कंपनी ने यह घोषणा एक भव्य लॉन्च इवेंट में की, जहाँ चेयरमैन एस. के. शेट्टी और मैनेजिंग डायरेक्टर आर. के. शेट्टी ने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से इनोवेटिव और प्रीमियम क्रॉप न्यूट्रिशन सॉल्यूशंस पेश किए। इस मौके पर कंपनी ने दो नए अत्याधुनिक प्रोडक्ट लॉन्च किए, जिनमें फेंटामाइन™ और माइकोहिल™ शामिल हैं।
फेंटामाइन™ एक नेक्स्ट–जेनरेशन बायो–स्टिमुलेंट है, जिसे पौधों के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने, स्ट्रेस टॉलरेंस बढ़ाने और फसल की पैदावार में वृद्धि करने के लिए तैयार किया गया है, जबकि माइकोहिल™ एक एडवांस्ड बायोफर्टिलाइज़र है, जो पौधों में पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने, मिट्टी की माइक्रोबायोलॉजी को मजबूत करने और सस्टेनेबल खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
इन दोनों प्रोडक्ट्स को एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी के साथ मिलकर विकसित किया गया है, जिसमें वैश्विक रिसर्च विशेषज्ञता और कंपनी की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का समन्वय किया गया है।
इस अवसर पर आर. के. शेट्टी ने कहा कि क्रॉप न्यूट्रिशन सेगमेंट में भारत और वैश्विक स्तर पर 15 प्रतिशत से अधिक की मजबूत वार्षिक वृद्धि दर देखने को मिल रही है और इस क्षेत्र में कंपनी की एंट्री एक स्वाभाविक रणनीतिक कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अगले तीन वर्षों में इस सेगमेंट से तेज़ ग्रोथ हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
कंपनी का यह कदम उसके विजन 2026 ग्रोथ रोडमैप के अनुरूप है, जिसके तहत चालू वित्त वर्ष में 2,500 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य रखा गया है और 80 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में विस्तार के लिए दुबई में एक सब्सिडियरी स्थापित करने की भी तैयारी है।
कंपनी अपनी सात वर्ल्ड–क्लास मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उपयोग कर कैपेसिटी और ब्रांड इक्विटी को मजबूत करने के साथ–साथ टैलेंट डेवलपमेंट, सेल्स और मार्केटिंग नेटवर्क, किसान कनेक्ट और ग्लोबल ऑपरेशन को भी विस्तार देने पर फोकस कर रही है, जिससे भविष्य में सस्टेनेबल ग्रोथ सुनिश्चित की जा सके।

