• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

केन्द्रीय पशुपालन मंत्री ने सागर परिक्रमा के दौरान मछुआरों की समस्याओं को सुना

Fiza by Fiza
January 3, 2024
in समाचार
0
केन्द्रीय पशुपालन मंत्री ने सागर परिक्रमा के दौरान मछुआरों की समस्याओं को सुना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:मछुआरों, मछली किसानों जैसे लाभार्थियों को एफएफपीओ प्रमाणपत्र, सुरक्षा किट, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की मंजूरी आदि से सम्मानित किया गया।इससे बाद, सागर परिक्रमा फेज-X आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के निज़ामपट्टनम फिशिंग हार्बर तक पहुंची। केंद्रीय मंत्री (एफएएचडी) ने मछुआरा समूह के प्रतिनिधियों, मशीनीकृत और मोटर चालित नाव मालिकों के संघ के प्रतिनिधियों, जलीय किसानों, सूखी मछली विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों, अन्य पीएमएमएसवाई और केसीसी लाभार्थियों के साथ बातचीत की। लाभार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और बायोफ्लॉक, आरएएस, झींगा उत्पादन, कोल्ड स्टोरेज के विकास आदि जैसी प्रौद्योगिकियों के बारे में चर्चा की। साथ ही, समुद्र में पशुपालन, घरेलू बाजार नीति, फसल बीमा और सड़कों पर दृष्टिकोण जैसे मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। परषोत्तम रुपाला ने मछुआरों के सामने आने वाली चुनौतियों पर आवश्यक कदम उठाने के मुद्दों को भी संबोधित किया।केंद्रीय मंत्री ने पीएमएमएसवाई योजना के तहत लाभार्थियों को एफएफपीओ प्रमाण पत्र, उपकरणों (जिसमें समुद्री सुरक्षा किट, जीवित मछली ले जाने का चार पहिया परिवहन वाहन) और मछुआरों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से सम्मानित किया।


§ֆ:रूपाला इस बात पर बेहद प्रसन्नता व्यक्त की है कि एक संवादात्मक सत्र से मछुआरों और मत्स्य पालकों को अपनी जमीनी हकीकत, अपने अनुभव साझा करने तथा अपनी चुनौतियों का सामना करने में सहायता के लिए मदद मिली। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य गतिविधियों पर आधारित पूर्व-संपूर्णता सागर परिक्रमा चरण-दस अभियान को आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किया गया है। उन्होंने लाभार्थियों से आगे आने और किसान क्रेडिट कार्ड के लाभों का अधिकतम उपयोग मछली पालन व उससे संबद्ध गतिविधियों के लिए ही करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने स्वयंसेवकों से पीएमएमएसवाई एवं केसीसी जैसी योजनाओं के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने में मदद करने का आह्वान किया ताकि लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम से इतर सार्वजनिक अधिकारियों के साथ निजामपट्टनम में मछली फार्म का दौरा किया। उन्होंने यह भी बताया कि निजामपट्टनम में मछली पार्क और रोग निदान प्रयोगशाला को स्वीकृति दी गई है।


§ֆ:सागर परिक्रमा यात्रा चरण-10, आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गिलालाडिंडी मछुआरों के गांव पहुंचा, इसके बाद मछलीपट्टनम मछली पकड़ने के बंदरगाह का दौरा किया, जहां केंद्रीय मंत्री ने पारंपरिक मछुआरों के साथ बातचीत की और मत्स्यपालन क्षेत्र में ग्रामीणों के योगदान की सराहना की और मत्स्यपालन की मूल्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण अंतराल को खत्म करने के बारे में विस्तार से बातचीत की। तटीय गांव में बातचीत के दौरान मछुआरों ने मंत्रियों से अपनी विभिन्न मांगों पर आग्रह दिया।मंत्रालय की संयुक्त सचिव, मती नीतू कुमारी प्रसाद ने परिचयात्मक भाषण दिया और सागर परिक्रमा चरण-10 के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने मछुआरों, मछुआरों, मछली किसानों और अन्य हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता दी। मछुआरों, मछली किसानों जैसे लाभार्थी सुनने के बाद खुश थे और वे अपने जीवन में आने वाले महत्व और प्रभाव को रेखांकित कर सकते हैं।


§ֆ:लगभग 9,500 मछुआरों, विभिन्न मत्स्य हितधारकों और विद्वानों ने विभिन्न स्थानों से सागर परिक्रमा चरण-10 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाद में, कार्यक्रम भीमावरम, पश्चिम गोदावरी जिले में जारी रहेगा, जहां रूपाला अन्य गणमान्य लोगों के साथ एक्वा-किसानों, प्रसंस्करण संयंत्र संचालकों, अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।1 जनवरी 2024 को प्रारंभ हुए सागर परिक्रमा यात्रा के चरण-X ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में जुव्वालाडिन फिशिंग हार्बर और प्रकाशम जिले के कोथापट्टनम को कवर किया। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी (एफएएचडी) मंत्री परशोत्तम रुपाला ने आंध्र प्रदेश के कोठापट्टनम के देवेलापल्लेपलेम गांव में सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में मछुआरों और महिला मछुआरों से उनकी समस्याेओं और शिकायतों को समझने के लिए बातचीत की। इसके अलावा, परषोत्तम रूपाला ने लाभार्थियों को केसीसी कार्ड, पीएमएमएसवाई के तहत लाभार्थियों को नाव और जाल प्रदान कर सम्मानित किया।


§ֆ:सागर परिक्रमा केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी (एफएएचडी) मंत्री द्वारा मछुआरों के लिए संचालित एक विशिष्ट् आउटरीच प्रयास है। यह पहल मछुआरों से उनके घर की दहलीज पर जाकर मुलाकात करने, उनकी कठिनाइयों को जानने और उनकी शिकायतों को सुनने, गांव के स्तर की जमीनी हकीकत को देखने, निरंतर मछली पकड़ने को प्रोत्साहित करने और सरकार की पहल अंतिम छोर के मछुआरों तक पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी।


§केन्द्री य मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने वोडारेवु (प्रकाशम जिला) में सागर परिक्रमा चरण-X के दूसरे दिन की अगुवाई की। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य बीदा मस्तान राव और मोपिदेवी वेंकट रमण, चिराला के विधायक करणम बलराम कृष्ण मूर्ति, एमएलसी पोथुला सुनीता, आंध्र प्रदेश के मत्स्य पालन आयुक्त के. कन्ना बाबू, डीओएफ, भारतीय तटरक्षक बल की संयुक्त सचिव मती नीतू कुमारी प्रसाद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के वोडारेवु से शुरू हुई परिक्रमा में मछुआरों, मछली की पैदावार से जुड़े किसानों और मछली पकड़ने वाले समुदाय के प्रतिनिधियों के सहयोगात्मक प्रयास देखे गए। रुपाला ने मछुआरों, मछुआरा महिलाओं जैसे लाभार्थियों के साथ बातचीत की, जहां लाभार्थियों ने कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रतिभागियों के साथ सफलता की कहानियां साझा कीं।

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट से मिली अडानी- ग्रुप को राहत, SEBI की जांच को ठहराया सही

Next Post

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत एक करोड़ से अधिक जांच की गई

Next Post
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत एक करोड़ से अधिक जांच की गई

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत एक करोड़ से अधिक जांच की गई

Recent Posts

  • चंडीगढ़ चिंतन शिविर: ‘विजन से एक्शन’ की ओर बढ़े कदम, सामाजिक न्याय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
  • AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में शामिल, सदन में बदली सियासी तस्वीर
  • डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम: AgriStack के लिए 13,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज, किसान सेवाएं होंगी स्मार्ट और पारदर्शी
  • Heatwave Alert के बाद राहत की खबर! देशभर में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
  • मशरूम मिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर! आंध्र प्रदेश का 13,000 करोड़ का मेगा प्लान

Recent Comments

No comments to show.
Fasal Kranti is a leading monthly agricultural magazine dedicated to empowering Indian farmers. Published scince 2013 in Hindi, Punjabi, Marathi, and Gujarati, it provides valuable insights, modern farming techniques, and the latest agricultural updates. With a vision to support 21st-century farmers, Fasal Kranti strives to be a trusted source of knowledge and innovation in the agricultural sector.

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.